Header Banner

हाइवे पर युवती की हत्या

BY — September 2, 2014

– घसियार मंदिर के पास पड़ी मिली नग्न लाश, पहचान छुपाने के लिए सिर कुचला और कपड़े ले गया हत्यारा

020911उदयपुर। उदयपुर-गोगुंदा हाइवे पर घसियार मंदिर के पास आज सुबह एक युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली। इसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया है। युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ हत्या से पूर्व दुष्कर्म हुआ था।

हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। हत्यारे ने पहचान छुपाने की नीयत से युवती का सिर कुचल डाला और कपड़े भी ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार सुबह नौ बजे गोगुंदा पुलिस को सूचना मिली कि घसियार मंदिर के पास एक युवती की नग्न अवस्था में लाश हाइवे किनारे खड्डे में पड़ी है। इस पर गोगुंदा थानाधिकारी हनुमंतसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहां युवती की लाश पड़ी थी, जिसके शरीर पर अन्तर्वस्त्र के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। युवती के बांये हाथ की अंगुली में सोने की अंगूठी थी। एक हाथ और पैर में काला धागा बंधा था।
मांस के लोथड़े बिखरे : युवती की पहचान छुपाने के लिए हत्यारे ने उसका सिर पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। इससे घटनास्थल और आसपास मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। घटनास्थल पर काफी खून फैला हुआ था। हत्या से पूर्व युवती का सिर सडक़ किनारे स्थित दीवार पर भी मारा गया, जहां खून का धब्बा है। युवती की नग्न अवस्था देखकर पुलिस ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई।
काफी संघर्ष : मृतका के पूरे शरीर पर खरोंच और रगड़ के निशान है, जिससे लगता है कि हत्यारे से युवती ने काफी संघर्ष किया। मौके पर जमीन पर पड़े पत्थर और मिट्टी भी खून से सनी हुई थी। बीती रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक लडक़ा और लडक़ी संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं, जिनकी तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिल पाए। पुलिस को आशंका है कि उक्त युवती वही है, जिसकी रात को तलाश की जा रही थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply