Header Banner

नहीं हुआ मृतका से दुष्कर्म!

BY — September 5, 2014

घसियार में युवती की हत्या कर चेहरा बिगाडऩे का मामला

Police_capउदयपुर। गोगुन्दा थाना क्षेत्र के घसियार में चार दिन पूर्व मिली युवती की लाश के बारे में पुलिस अब भी आरोपियों से काफी दूर है। पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल पाया है वहीं डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दुष्कर्म होने से इनकार किया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में तीन टीमें गठित कर राजसमंद, सिरोही व गुजरात रवाना की है वहीं पुलिस मृतका की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि घसियार मंदिर के पास एक युवती की नग्न लाश हाइवे किनारे खड्डे में पड़ी है। पुलिस ने लाश को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है कि उक्त युवती के साथ हत्या पूर्व दुष्कर्म हुआ या नहीं। हत्यारों ने हत्या के बाद युवती का सिर और चेहरा पूरी तरह से बिगाड़ दिया और उसके कपड़े भी ले गए, ताकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जो आसपास के गांवों में युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply