Header Banner

चोरी के आरोपियों के जेल

BY — September 6, 2014

Police_capउदयपुर। हैण्डीक्राफ्ट की दुकान में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सुखेर स्थित नेचुरल हैण्डीक्राफ्ट में रक्षाबंधन के दिन किसी अज्ञात ने उसकी दुकान में घुसकर वहां से छह मोटरें चोरी कर ले गए जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए बेदला निवासी मनीष पुत्र अशोक आचार्य को गिरफ्तार किया। इस पर आरोपी ने उसके साथ आलू फैक्ट्री निवासी कालू पुत्र इकराम खां, मुकेश पुत्र रामलाल सालवी और पंकज उर्फ गेहरीलाल पुत्र वरदीचंद खटीक का भी शामिल होना बताया। पुलिस ने तीनों के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply