Header Banner

शिक्षकों व मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

BY — September 7, 2014

070907उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी एवं लायनेस क्लब उदयपुर लेकसिटी की ओर से देवाली स्थित लायन्स भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष आर.के.चतुर ने बताया कि इस अवसर पर अनिल दशोरा, शाकिरूद्दीन काजी,चन्द्रशेखर पालीवाल, मनोज पाठक, योगेश पालीवाल, श्रीमती वेदिका सिंघवी, श्रीमती सोमना गोयल, श्रीमती उगमा शर्मा, श्रीमती किरण बाला भट्ट एवं श्रीमती मधु वर्मा को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं में सुश्री हर्षिता राव, सुश्री प्रियंका नन्दवाना, सुश्री निशा चौधरी एवं सुश्री चेष्ठा पंवार को 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हायर सेकेण्डरी कला संकाय में प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विज्ञान समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. के.एल. कोठारी ने सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों व छात्राओं को संबोधित किया एवं लायन्स क्लब व लायनेस क्लब उदयपुर लेकसिटी द्वारा संपादित सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रारम्भ में लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी के अध्यक्ष आर.के. चतुर ने सभी का स्वागत किया एवं स्थायी सेवा गतिविधियाँ व निकट भविष्य में की जाने वाली सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply