Header Banner

शव देखकर साथी मूर्छित

BY — September 8, 2014

बड़ी तालाब में नहाने गया छात्र डूबा था, मृतक के पिता का साथियों पर धक्का देने का आरोप

080904उदयपुर। शहर के समीप बड़ी तालाब में कल साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया छात्र की डूबने से हुई मृत्यु के बाद पुलिस ने जब सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया तब मृतक के साथ गया उसका साथी छात्र उसका शव देखकर मूर्छित हो गया जिसे एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। मृतक के पिता ने उसके साथ गए साथियों पर उसे धक्का देने की अाशंका जताई है।

080906080905बीकानेर निवासी लियाकत भाटी ने रिपार्ट में बताया कि रविवार दोपहर अजीज उसके घर पर था जहां उसके साथी सौरभ, विनय व इशाक उससे मिलने घर आए। वहां से चारों फतहसागर घूमने चले गए जहां उसके अन्य साथी सिमरन पुरोहित, रोहिना खान, दिव्यानी भी मिल गए। सभी जने मिलकर फतहसागर से बड़ी तालाब पहुंचे जहां वे नहाने गए। तालाब की पाल पर ज्यादा भीड़ देखकर चारों वरड़ा रोड पर नहाने गए। नहाने के दौरान अजीज गहरे पानी में चला गया। काफी प्रयास के बाद शाम को उसका शव निकाल लिया गया। सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply