विवाहिता ने जहर खाकर जान दी

BY — September 8, 2014

कुछ समय पूर्व हुई थी पति की मौत

Police_capउदयपुर। एक माह पूर्व पति की मौत के बाद पत्नी ने भी जहर खाकर जान दे दी। घटना सुखेर थाना क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी की है।

पुलिस के अनुसार शिवनगर (कालका माता रोड) निवासी मंजू देवी (47) पत्नी रमेश कुमार सेन ने रविवार को घर पर जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक माह पूर्व मृतका के पति रमेश कुमार सेन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तब से मंजू ने परिवार में बोलना कम कर दिया था। पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply