Header Banner

सीएमएचओ के विभागों में खिंची तलवार

BY — September 9, 2014

सीएमएचओ ने दिया बिजली कनेक्शन काटने का आवेदन

090912उदयपुर। जिले भर में स्वास्थ्य की सुरक्षा का दावा करने वाले धानमंडी स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(सीएमएचओ) कार्यालय में अंदर ही अंदर खींचातानी चल रही है।

सीएमएचओ का मुख्य कार्यालय बड़ी स्थित नए परिसर में शिफ्ट हो गया है लेकिन चार महत्वपूर्ण विभागों ड्रग, लेप्रोसी, फूड एवं फेमिली प्लानिंग का काम अभी धानमंडी कार्यालय में ही हो रहा है। विद्युत निगम के अनुसार सीएमएचओ ने धानमंडी स्थित कार्यालय में बिजली कनेक्शन हटाने का आवेदन किया था, इसलिए वहां से डिसकनेक्शन कर दिया गया है वहीं यहां स्थित चारों विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अंधेरे में बैठने को मजबूर हैं।
अंधेरे में बैठे कर्मचारी-अधिकारी कमरों से बाहर बैठने को मजबूर हैं। अंधेरे के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है। सबसे अधिक तकलीफ फूड डिपार्टमेंट को हो रही है कि कम्प्यूटरों के बिना उनके काम नहीं हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके मोबाइल नम्बर आउट ऑफ नेटवर्क बताते रहे। उधर फूड इंस्पेक्टर अनिल भारद्वाज से बात करने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं अवकाश पर हूं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply