Header Banner

युवती को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म

BY — September 11, 2014

अगवा कर गुजरात ले गए आरोपी, दुष्कर्मियों का कोई सुराग नहीं

Police_capउदयपुर। जिले के  सराड़ा थाना क्षेत्र के बाडगरी गांव में एक युवती को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। मामला दर्ज हुए २४ घण्टे से ज्यादा हो चुका है लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर पर अकेली थी युवती : पीड़ीत ने रिपोर्ट में बताया कि एक सितंबर को उसकी पुत्री घर पर अके ली थी। घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। उसी दौरान आरोपी नठारा मौकात फलां निवासी गणेश पुत्र अंबालाल मीणा उसके एक अन्य साथी के साथ घर पहुंचा और जबरन बाइक पर बिठाकर कर ले गया।
बदहवास हालत में घर पहुंची युवती : लगभग छह दिन बाद युवती उसके घर पहुंची जहां युवती ने परिजनों को आप बीती सुनाई। पहले तो परिजनों ने इज्जत की खातिर किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में परिजनों ने सराड़ा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
अगवा कर गुजरात ले गए : युवती ने परिजनों व पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे जबरन साथ ले जाकर उसके  गुजरात में अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती को बदहवास हालत मेंं गांव के बाहर छोडक़र भाग गए।
पुलिस ने कराया मेडिकल : परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सराड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का सराड़ा अस्पताल में मेडिकल कराया जहां की रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के साथ हुए दुष्कर्म का पता चलेगा। उधर पुलिस ने कोर्ट में पीडि़ता के १६४ के बयान के लिए भेज दिया जिसके बाद जल्द ही पीडि़ता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों में तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply