Header Banner

गबन के आरोपी की तलाश

BY — September 12, 2014

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में एक कंपनी के मालिक के दो लोगों के खिलाफ फर्जी बिल पेश कर कंपनी के दस लाख रुपए गबन का मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू  कर दी है। पुलिस आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार देव इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक  गोपाल नागदा ने समता नगर बेदला निवासी पुष्कर पुत्र गिरवर शर्मा व उसके पिता गिरवर गोपाल शर्मा के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी उसकी कंपनी में सेल्समैन थे। कंपनी के नाम से फर्जी बिल बना कर ग्राहकों से अधिक राशि ला रहे थे। शिकायत मिलने पर कंपनी की ओर से ऑडिट कराई गई। जिसमें दोनों के कंपनी से लगभग दस लाख रुपए के गबन का पता चला। कंपनी के मालिक ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply