Header Banner

रिसने लगा है FS से पानी

BY — September 12, 2014

देर रात खोले जा सकते हैं गेट
वापस खोलने पडे़ स्वरूपसागर के गेट
तेज झमाझम के साथ दिन भर चली रिमझिम

120910उदयपुर। फतहसागर की प्यास पूरी हो चुकी है और पानी उसके लबों तक आ चुका है। भराव क्षमता से फतहसागर दो इंच ऊपर हो चुका है। अब ओवरफ्लो गेट खुलने के इंतज़ार में है। उधर शुक्रवार दोपहर तेज झमाझम के साथ शुरू हुई बरखा दिन भर रिमझिम के रूप में जारी रही।

120906120907120908120909मौसम मानों आश्विन नहीं श्रावण का हो। उधर सीसारमा से निरंतर पानी की आवक के कारण स्व रूपसागर के गेट आधा आधा फीट और खोलने पड़े। झील के केचमेंट एरिया में अच्छीय बारिश के कारण संभवतया रात को और अधिक खोले जा सकते हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फतहसागर में अभी पानी स्टोरेज किया जाएगा। संभवत: देर रात या फिर कल सुबह गेट खोले जा सकते हैं।

120913गौरतलब है कि फतहसागर के ओवर फ्लो गेट की ऊंचाई करीब डेढ़ फीट बढ़ाई गई थी। इस वजह से अब अगर छलकने का इंतज़ार होता है तो इसको भरने में दो दिन और लगेंगे लेकिन सिंचाई विभाग के एक्सईएन अशोक बाबेल का कहना है कि अभी पानी और स्टोर किया जाएगा।
120911120912120905उधर अंचल में सक्रिय हुआ मानसून शुक्रवार को भी जमकर बरसा। शहर सहित आसपास के सभी नदी नाले लबालब होकर ओवरफ्लो हो रहे हैं। शहर में दोपहर बाद तेज झमाझम के साथ शुरू हुई बरखा करीब पौन घंटे जारी रही। इसके बाद रिमझिम में बदल गई जो दिन भर जारी रही।
नेहरू गार्डन और सडक़ों पर छलक सकता है पानी : ओवरफ्लो गेट की ऊंचाई डेढ़ फीट बढऩे से अगर पानी पूरा भरता है तो नेहरू गार्डन और बन्सियों के बाहर सडक़ पर पानी फैलेगा। बाबेल का कहना है कि नेहरू गार्डन में पानी नहीं आएगा। उससे पहले गेट खोल दिए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply