Header Banner

चल पड़ी लेकसिटी की धड़कन FS

BY — September 13, 2014

फतहसागर छलका

130913उदयपुर। और इंतजार की घडिय़ा समाप्त हो गई। शहरवासियों के दिलों की धडक़न फतहसागर छलक पड़ा। इसके ओवरफ्लो की एक-एक फीट बढ़ाई गई सीमा से पानी पार हो चला और स्वत: छलक पड़ा। हालांकि पानी तो ओवरफ्लो से कल ही रिसने लगा था लेकिन आज 14 फीट पानी आते ही फतहसागर स्वत: छलक पड़ा।

130911130914130912उधर गत रात्रि कैचमेंट एरिया में अच्छीो बारिश के कारण सीसारमा अच्छी  चली और स्वरूपसागर में जोरदार पानी आने के बाद एक बार वापस स्व रूपसागर के गेट खोलने पडे़।

पहले थोडे़ लेकिन उसके बाद अधिक गेट खोले गए। पीछोला और फतहसागर दोनों का ओवरफ्लो देखने शहरवासी उमड़ पडे़।
आज फतहसागर के लिए क्या बच्चे, युवा और वृद्ध सभी का प्यार देखने के बाद फतहसागर छलक गया। एफएस के छलकने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों पोस्ट एफबी पर मिनटों में पोस्ट हो गई। वॉट्सएप पर हजारों मैसेज कुछ ही मिनटों में एफएस के फोटो शेयर हो गए। शहरवासी सारे काम छोड़ मानों फतहसागर को छलकता देखने के लिए दौड़ पड़े। हालात ये हो गए कि दोपहर में ही पुलिस को जवानों की तैनाती करनी पड़ गई।
130918130919फतहसागर लबालब ऐसा हुआ कि 14 फीट भर जाने के बाद पानी बंसियों से निकलता हुआ रोड पर आ गया। शहरवासी ये नज़ारा देख कर ऐसे खुश हुए मानों किसी छोटे बच्चे को उसकी मनचाही वस्तु मिल गई। समाचार-पत्रों में छलकने और गेट खोलने के समाचार आते ही सुबह से एफएस की पाल और ओवरफ्लो गेट के पास भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
130915130916छलकने से पहले लगा जाम : फतहसागर छलका नहीं था उसके पहले उसके दीवानों की भीड़ इस कदर बढ़ गयी की ओवरफ्लो गेट पर जाम लग गया। यातायात व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार रविवार शाम चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
दीवानगी की हद : युवा अपने दोस्तों के साथ तो महिलाएं अपने पड़ोसियों और वर्किंग वुमन अपने सहयोगियों के साथ सुबह से ही एफएस की ओर निकल गए। अपने मोबाइल में एक-एक एंगल से एफएस के साथ अपना फोटो क्लिक कर रहे हैं। यही नहीं कई लोग घर से 90-90 साल के बुजुर्ग दादा-दादी को उनकी जिद पर छलकता फतहसागर दिखाने पहुंचे। बुजुर्ग दंपत्तियों का कहना है कि फतहसागर के साथ हमारी कई यादें जुड़ी हैं। सुख-दु:ख के कई लम्हें इसकी गोद में गुजरे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply