रन फॉर रीजन में दिखाया उत्साह, जोश

BY — September 14, 2014

राउण्ड टेबल इण्डिया व लेडिज सर्किल इण्डिया के साझे में हुआ आयोजन, उम्मीद से दुगुने दौड़े लोग

140912उदयपुर। क्या छोटे-क्या बड़े बालक-बालिकाएं, यहां तक की बुजुर्ग व सेना के जवानों ने भी पीली टी-शर्ट पहन जब दौड़ लगाई तो नजारा नयनाभिराम बन गया। फतहसागर की पाल से जब दौड़ गुजरी तो पूरी पाल मानो सरसों के खेत में बदल गई। हर कोई उस नजारे को देख कर ठहर सा गया।

अवसर था राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया द्वारा कर्नाटका बैंक के साझे में शिक्षा के उन्नयन हेतु धन संग्रह के लिए आयोजित रन फॉर रिजऩ-2014 दौड़ का, जो आज प्रात: 7 बजे रानी रोड़ स्थित राजीव गांधी उद्यान से प्रारम्भ हुई और महाकालेश्वर चौराहा, सिंघल चौराहा, मुबंईया बाजार, फतहसागर पाल, रानी रोड़ होते हुए वापस आयेाजन स्थल पर पहुंची। लगभग साढ़े आठ किलोमीटर की इस मिनी मैराथन दौड़ में 14 वर्ष के बालक से लेकर 60 वर्ष तक के बुजुर्ग पुरूष-महिलाओं व सेना के जवानों ने 9 वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्साह एवं जोश दिखाया। दौड़ का शुभारम्भ संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया ने फ्लैग ऑफ कर किया।
140911140910उदयपुर राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन नितिन गट्टानी ने बताया कि इस वर्ष आयोजकों को दौड़ में एक हजार लोगों के भाग लेने की संभावना थी लेकिन उम्मीद से दुगुने लगभग 2 हजार लोगों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। दौड़ में राउण्ड टेबल इण्डिया के एरिया चेयरपर्सन दिल्ली के चिराग सेठी व लेडिज सर्किल इण्डिया की एरिया चेयरपर्सन सम्प्रति दुगड़ विशेष रूप से मौजूद थी।
उदयपुर यूनाइटेड राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन सौरभ गांधी ने बताया कि दौड़ में आयोजित सी-9 वर्ग प्रतियेागिता में सेना के अमनदीपसिेंह, जगतारसिंह तथा कुलदीप सिंह, सी-1 में लगातार दूसरी बार दौड़ जीतने वाले राजेन्द्र व्यास, चम्पालाल खराड़ी, विशाल गुर्जर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय रहे। इसके अलावा विभिन्न वर्गो में साक्षी कच्छावा, ललिता व्यास हंसा जाट, सुनीता जाट,मिनाक्षी प्रजापत, देवेन्द्र शक्ति, आशीष जैन, संजय मुर्डिया, पन्नालाल खराड़ी, शुभंग सिसोदिया, अनिता भाणावत, संतोष गुप्ता, रीना सुराणा, अंजली पगारिया, निता जैन, 59 वर्षीय दिलीप कुमार  वाकलवारा, विषणुशंकर जोशी तथा संतोष कुमार विजेता रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओ को क्रमश: ग्यारह, साढ़े सात एंव पांच हजार रुपए पुरूस्कार स्वरूप नगद प्रदान किये गये।

140913उदयपुर राउण्ड टेबल के चेयरमेन सीमान्त अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब सवा दो लाख रुपए के नकद पुरूस्कार बांटे गए। इस अवसर पर इण्डियन ऑयल कोरपोरेशन के दुआ, लेडिज सर्किल इण्डिया की चेयरमेन संगीता गट्टानी, गौतम हिंगड़, वरूण मुर्डिया, दीपक भंसाली, हुसैन मुस्तफा, डॉ. मनु बंसल, हेरिटेज गर्ल्सी स्कूल की प्राचार्या सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *