धूमधाम से मनाया माता महालक्ष्मी का जन्मोत्सव

BY — September 15, 2014

150904उदयपुर। भट्टियानी चोहट्टा स्थित माता महालक्ष्मी्जी मंदिर तथा हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर (अग्रवाल धर्मशाला के पीछे) स्थित महालक्ष्मी मन्दिर में सोमवार को माता महालक्ष्मी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

श्रीमाली मंदिर ट्रस्टस के अध्यनक्ष प्रो. विजय श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर समाजजनों ने सामूहिक यज्ञ किया। फिर माताजी को भोग लगाया गया। सेक्टर 11 स्थित मन्दिर के पुजारी पं. राजेश आमेटा ने बताया कि माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा विशेष भोग धरा कर महाआरती की गई।

150905महिला समिति की ओर से भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के भंवर सिंह चौधरी, नंदलाल लावटी, कन्हैयालाल माहेश्वरी, भैरवसिंह परिहार, कंचन देवी परिहार, कन्हैयालाल लोढा सहित कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *