Header Banner

एकजुटता के लिए युवा पीढ़ी आगे आये : तनवीर

BY — September 18, 2014

सदस्यता अभियान का आगाज

180901उदयपुर। सकल राजपूत महासभा मेवाड़ के कार्यकारी अध्यक्ष तनवीरसिंह कृष्णावत ने गुरूवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और उन्हें एक सूत्र में बांधने के लिए कार्य करें।

वे सकल राजपूत महासभा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान एवं उदयपुर ग्रामीण के समाज के पदाधिकारियों की बैठक में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के समस्त राजपूतों को सदस्यता अभियान में जेाड़ कर एक जाजम पर लाकर उनके सुख दुख में भागीदार बनने के उद्देश्य  से महासभा का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष भंवरसिंह अखेपुर ने बताया कि अक्टुबर के द्वितीय सप्ताह में रक्तदान शिविर का आयोजन तथा सलूम्बर मंडल का शपथ ग्रहण व वनविहार कार्यक्रम रखा गया है। जिसका प्रभारी घनश्याम सिंह चुण्डावत को बनाया गया। साथ ही वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन जिसमें महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह कृष्णावत, छगनसिंह चौहान, अभिमन्युसिंह राठौड़, अमर सिंह चौहान, भंवरसिंह चौहान, घनश्यामसिंह भीण्डर, राजेन्द्र सिंह राजपूत सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply