बाढ़ पीडि़तों के लिए आगे आई कांग्रेस

BY — September 19, 2014

प्रत्येक विस क्षेत्र से 30 हजार रुपए

190908उदयपुर। जम्मू कश्मी्र बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ कांग्रेस ने भी अपने अपने स्त र पर सहयोग करने का निर्णय किया है। शहर कांग्रेस जहां कम्बंलें भेजेगी वहीं देहात जिला ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायकों को प्रभारी बनाकर 30 हजार रुपए एकत्र करने का लक्ष्य दिया है।

प्रवक्ता  हेमंत श्रीमाली ने बताया कि देहात कार्यालय में हुई बैठक की अध्याक्षता करते हुए जिलाध्याक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के इस संकट की घडी़ में पूरा देश जम्मू कश्मीरवासियों के साथ खडा़ है। झाला ने प्राकृतिक आपदा की घडी में मेवाड़ की परम्परानुसार आगे आकर मदद भेजने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने आम सहमति से उदयपुर देहात कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों उदयपुर ग्रामीण, खेरवाडा़, सलूम्बर, गोगुन्दा, झाडो़ल, मावली, वल्लभनगर, लसाड़िया हेतु सभी पूर्व विधायकों एवं विधायक को प्रभारी बनाकर ब्लॉक अध्यक्षों, प्रधानों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों से प्रति विधानसभा क्षेत्र 30 हजार की राशि जिला कांग्रेस में जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व सांसद को भी 30 हजार रुपए जमा कराने पर सहमति व्यक्त की गई। श्रीमाली ने बताया कि जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, सहकारी संस्थाओं के चेयरमैन एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियो से प्राप्त सहयोग राशि से प्रदेंश कांग्रेस के निर्देशानुसार एक हजार कम्बलें व अन्य राहत सामग्री जम्मू कश्मीर आपदा के पीडि़तों के सहायतार्थ प्रदेश कांग्रेस को भेजी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस की ओर से कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए कम्बल भेजे जाएंगे। बैठक शहर जिला कांग्रेस के दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय में हुई जिसमें पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की ओर से कम्बल भेजना तय किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिलीप सुखाड़िया, सुरेश श्रीमाली, उपाध्यक्ष शंकर भाटिया, कोषाध्यक्ष मानमल कुदाल, सचिव सोमेश्वर मीणा, हरीश शर्मा, रंजना साहू आदि उपस्थित थे।
भाजयुमो देहात के जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य के नेतृत्व में जिले भर से युवा कार्यकर्ताओं ने आम जनता से कश्मीर बाढ़ पीड़ितो हेतु संग्रहित धनराशि एक लाख चौदह हजार एक रुपए का डिमाण्ड ड्राफ्ट भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में जमा कराने हेतु सुपुर्द किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *