Header Banner

सेफ ड्राइविंग की छात्राओं को दी जानकारी

BY — September 19, 2014

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में हुई कार्यशाला

190902उदयपुर। गुरू नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आधार फाउण्डेशन व एक्मे टीवीएस के सहयोग से शुक्रवार को रोड़ सेफ्टी कार्यशाला हुई। सभागार में आयोजित रोड़ सेफ्टी कार्यक्रम को स्लाइड शो के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षित ड्राइविंग की कारगर जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं में सड़क सुरक्षा से अवगत कराया।

प्राचार्य प्रो. एन.एस. राठौड़ ने बताया कि समन्वयक नारायण चौधरी, बंशीलाल व लोकेश भोई ने मैदान में टी.वी.एस टू व्हीलर स्कूटी के माध्यम से स्लो ड्राइविंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।  प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रो. एन.एस. राठौड़ उपप्राचार्या डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने प्रदान किया।
190903मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह पाहवा ने वाहनों की बढ़ती तादात में सुरक्षित ड्राइविंग को गंभीरता से अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष मोहिंदरपाल सिंह लिखारी ने यातायात नियमों के प्रचार प्रसार को सराहनीय कदम बताया। संचालन नारायण सिंह चौधरी ने किया व धन्यवाद छात्रासंघ अध्यक्ष वंदना गुर्जर ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply