सेवा व सादगी की ओर कदम बढ़ाये महिलाएं: सौभाग्य मुनि

BY — September 21, 2014

चन्दनबाला महिला मण्डल का 19 वां राष्ट्रीय अधिवेशन

210901उदयपुर। चन्दनबाला महिलाण्मडल का 19 वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि महाराज की निश्रा में पंचायती नोहरे में आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से करीब 1 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए सौभाग्य मुनि महाराज ने कहा कि महिलाओं का कआव्हान किया वे अहंकार से दूर रह कर सेवा एंव सादगी की ओर कदम बढ़ायें। समाज बहुत मुकिश्ल से खड़ा हुआ है अत: उसे और आगे बढ़ाते रहना चाहिये। उन्होनें कहा कि समाज की एकता को दर्शाने के लिए सभी प्रकार के महिला मण्डलों का ड़्रेस कोड एक ही हो। सभी मण्डलों को सेवा, सादगी,संस्कर तीन प्रकार के कार्यो को करने में प्राथमिकता देनी चाहिये। उन्होनें कहा कि किसी भी जैन शाला के संचालन के लिए 1 हजार रूपयें का दान देने के लिए हम दस बार सोचते है कि भोजन पर लाखों रूपया व्यय करने में तनिक भी देर नहीं लगाते, इस पर लगाम लगानी चाहिये।
210902मुनि ने कहा कि भगवान महावीर के धर्म शासन की सबसे बड़ी अनुयायी चन्दनबाला थी जिसे कोई याद नहीं करता है। उसी चन्दनबाला को याद रखने के लिए देश में श्रमण संघ में चल रहे 100 महिला मण्डलों का नाम बदलकर चन्दनबाला महिला मण्डल रखा गया।  उसने महावीर के शासन को अपने तरीके चलाया।
इस अवसर पर गुरू अम्बेश संस्थान की ओर से विद्यालय एंव चिकित्सालय खोलने की घोषणा की। सत्येन्द्र महेता ने मेवाड़ संभाग के किसी भी निर्धन जैन परिवार को नि:शुल्क खाद्य तेल देने की घोषणा की।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुबंई की मबंई महिला मण्डल की अध्यक्ष लाजवन्ती बड़ाला थी बजकि अध्यक्षता धापूदेवी नवलखा ने की।  समारोह को उगमबाई सायर, विशिष्ठ अतिथि मंजू ढीलीवाल, सूरत की मीना रांका, श्रीमती दिलखुश सिंघवी,मेवाड़ महिला मण्डल की मंत्री आशा बड़ाला,उदयपुर श्राविका संघ की महामंत्री आशा कोठारी,चन्दनबाला उदयपुर महिला मण्डल की अध्यक्ष छगनदेवी छाजेड़ मंत्री श्रीमती कैलाश पामेचा, श्राविका संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला सूर्या, मंत्री भीलवाड़ा की कमला चौधरी,श्री वद्र्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र डंागी, महामंत्री हिम्मत बड़ाला, दिनकर संदेश के संपादक दिनेश संचेती,मंजू खतवड़,शीला पोखरना ने समारोह को संबोधित किया।
समारोह में गुरू सौभाग्य महिला सेवा संस्थान की ओर से लाजवन्ती बडाला व कमला चौधरी को विदुषी नारी रत्न, कंचन सिंघवी,पुष्पा सिसोदिया को नारी रत्न से तथा दलीचन्द व दिनकर संदेश के संपादक दिनेश संचेती को विशेष सम्मान से सम्मनित किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित 11 सूत्रीय कार्यक्रम पोस्टर का विमोचन किया गया। अंत में छगन देवी छाजेड़ व वीरेन्द्र डांगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कमला चौधरी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *