Header Banner

कांग्रेस ने पहली खेप में भेजे कम्बल

BY — September 22, 2014

जम्मू कश्मीर आपदा

220903उदयपुर। जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आपदा पीडि़तों के सहायतार्थ देहात व शहर जिला कांग्रेस ने कम्बल भेजे हैं। देहात की ओर से 500 तथा शहर कांग्रेस की ओर से 150 कम्बकल पहली खेप में भेजे गए हैं।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि कल्पना कार्गो की नियमित सर्विस से उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की ओर से प्रथम खेप के रूप में 500 व शहर जिला कांग्रेस को तय लक्ष्य अनुसार 150 कम्बल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया आदि की मौजूदगी में रवाना किए गए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मधु मेहता, शहर उपाध्यक्ष शंकर भाटिया, महामंत्री दिनेश दवे, देहात सचिव कमलसिंह चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य कौशल नागदा, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, शहर सचिव रंजना साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप सुखाडिया, पंकज पालीवाल, शिवशंकर मेनारिया, महेन्द्र डामोर की मौजूदगी में भेजे गए।
प्रदेश कांग्रेस की 23 सितम्बर को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं नवनिर्वाचित विधायको के सम्मान समारोह के बाद कम्बलों एवं राहत सामग्री की ट्रको को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रवाना करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply