शारीरिक अस्वस्थता के चलते विवाहिता ने खाया जहर

BY — September 23, 2014

Police_capउदयपुर। गोगुन्दा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने शारीरिक अस्वस्थता के चलते जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अनुसार सिवडिय़ा हाल तकियों का भीलवाड़ा निवासी शांतिलाल पुत्र शिवराम गमेती सरकारी स्कूल में अध्यापक है।

रविवार को वे उदयपुर में किसी काम से आए थे। उसी दौरान उसकी पत्नी लीला गमेती (38) घर पर अकेली थी। जहां उसने शारीरिक अस्वस्थता से परेशान होकर जहर खा लिया। शाम को शांतिलाल ने घर आने पर उसकी खराब स्थिति को देखा तो उसे गोगुन्दा अस्पताल ले गया। जहां गंभीर हालत के चलते उदयपुर के एमबी अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *