नवरात्रि पर महिन्द्रा टू व्हीलर्स का धमाका

BY — September 25, 2014

स्काई मोटर्स पर बिके 63 वाहन

250902उदयपुर। महिन्द्रा टूव्हीलर्स के अधिकृत छीलर स्काई मोटर्स पर आज नवनिर्मित शोरूम का कम्पनी के कस्टमर केयर अहमदाबाद के जोनल मेनेजर सुधीर हलभावी एवं क्लस्टर बिजनेस मेनेजर ईश्वर सक्सेना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्काई मोटर्स के चारों निदेशक सुरेश कुमार जैन, रोशनलाल जैन, जमनालाल जैन व चन्द्रशेखर उपस्थित थे।

रोशनलाल जैन ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन ही आज सेन्टूरो के तीनों मॉडल की 63 गाडिय़ों की डिलीवरी दी गई। किफायती दामों में उपलब्ध कम्पनी की नवीनतम गाड़ी मोटरसाईकिल सेन्टूरो रॉक स्टार को नये फीचर्स और आकर्षक कीमत के कारण जनता द्वारा जगरदस्त पसन्द किया जा रहा है। प्रति लीटर 85.4 किलोमीटर का माइलेज मिल रहा है।
इस अवसर पर जमनालाल जैन ने बताया कि कम्पनी उक्त मोटरसाईकिल को तीन रंगो ब्राईट रेड, ब्लैक एण्ड गोल्ड में पेश किया है। इस मोटरसाईकिल में अनोखा गोलड मेटल रिब्स, एक्स्ट्रा लंबी सीट, एलईडी ब्रेक लाईट एंव एलईडी पायलट लैम्प्स दिया गया है। कम्पनी 5 वर्षीय मुफ्त वारन्टी के साथ इस विश्वास के साथ बाजार में उतारी है कि यह बाजार में वास्तव में रॉक स्टार बन कर उभरेगी।
निदेशक चन्द्रशेखर ने बताया कि कम्पनी ने इस अवसर पर महिन्द्रा सेन्टूरो पर 5 हजार, सेन्टूरो एन1 पर साढ़े तीन हजार तथा ऐन्टूरो रॉक स्टार पर 2 हजार की कैश बेक स्कीम निकाली है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *