Header Banner

शक्तिपीठों पर उमड़े श्रद्धालु

BY — September 25, 2014

रात में गूंजे डांडिया, गरबा
शारदीय नवरात्रा आरंभ

250917उदयपुर। शारदीय नवरात्रा गुरुवार से शुरू हो गए। पहले दिन जहां शक्तिपीठों सहित घर घर घटस्था।पना हुई वहीं कई स्था नों पर ज्वांरे रोपे गए। अलसुबह से शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
नौ‍ दिनों तक शक्तिपीठों पर माताजी का अलग अलग आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

250919250920250921शहर की अम्बा माता, बेदला माता, नीमज माता, आवरी माता, हस्ती माता, चामुंडा माता सहित आसपस के ईडाणा माता, जोगणिया माता, आवरी माता, झांतला माता आदि स्थानकों तथा भैरूजी के देवरों में सुबह पूजा अर्चना की गई। बाद में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। घटस्थापना के साथ शक्तिपीठों पर अनुष्ठानों की धूम शुरू हो गई। भजन-कीर्तन व दुर्गासप्‍तशती के पाठ होंगे।
भक्तों  ने व्रत उपवास रखे हैं। नवरात्रा के चलते फलों, आलू के दामों में भी खासी बढ़ोतरी हो गई है। सेगारी, फलाहार की बिक्री में भी यकायक बिक्री बढ़ गई है। उधर नवरात्रा से दीपावली फेस्टीवल सीजन का शुभारंभ भी माना जाता है। इसी कारण ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी व्यावसाय में भी काफी उत्साीह है। व्यापारियों के साथ आमजनों में भी खासा उत्साफह है।
रा‍त को गरबा स्थलों पर डांडिया की खनक गूंज उठी। पहला दिन होने के कारण लोगों में उत्साह कम रहा लेकिन बच्चोंं की खासी भीड़ रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply