Header Banner

महिलाओं में कॉमर्स तो पुरूष में बीएनपीजी विजेता

BY — September 27, 2014

अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस

270901उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एंव पुरूष वर्ग के फाइनल मैच ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किये गये।

जिसमें महिला वर्ग में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने बीएन गर्ल्स  कॉलेज को तो पुरूष वर्ग में बीएनपीजी कॉलेज ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ  आट्र्स टीम को हरा विजेता बना। प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी परमार ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी स्पोर्ट बोर्ड के चेयरमेन प्रो. दरियाव सिंह चुण्डावत थे जिन्होंने विजेता और उप विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किये। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय का कला महाविद्यालय व महिला वर्ग में बी.एन. गल्र्स की टीम उपविजेता रही।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पुरूष वर्ग में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रतिभागी मनोज जैन व महिला वर्ग में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स की रानू पोरवाल को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। समारोह में मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के तरफ से मनोनीत सलेक्शन कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा व पर्यवेक्षक हेमराज चौधरी, कुलदीप सिंह झाला व डॉ. भीमराज पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम के अत: में वैभव शर्मा ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply