रजत एवं साक्षी मिस्टर व मिस फ्रेशर

BY — September 28, 2014

अरावली इंस्टीीट्यूट में फ्रेशर्स पार्टी

280905उदयपुर। अरावली इन्स्ट्टीयूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उमरड़ा की फ्रेशर पार्टी का आयोजन दर्पण सभागार, शिल्पग्राम में हुआ। एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र रजत सोनी को मिस्टर फ्रेशर व साक्षी जैन को मिस फ्रेशर चुना गया। नीरज कुमार व प्रियंका प्रथम रनर अप रहे। विद्यार्थियों ने जमकर मनमोहक एवं सास्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।

मुख्य अतिथि पश्चिम रेल्वे मुम्बई़ के महाप्रबंधक पीसी सहगल थे। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी किसी बड़े संस्थान में अध्ययन करने से ही बड़ा नही बनता बल्कि मूलभूत व विषय की गहराई से अध्ययन करके अपने उच्च मुकाम को हासिल कर सकता है। विशिष्ट अतिथि इण्डस्ट्रीयल डिजाइन कन्सलटेन्ट भार्गव मिस्त्री थे। साथ ही अरावली में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए हिम्मतलाल कुमावत को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक श्री अजय सोनी एवं शीतल अग्रवाल थी। महाविद्यालय सचिव एनएल खेतान, वित्त सचिव श्री अमित अग्रवाल, महाविद्यालय के ग्रुप निदेशक हेमन्त धाभाई एवं निदेशक अशोक जैन ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए। संचालन संगीता शर्मा एवं आनन्द जैन ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *