सरकार भी जातिवाद के आधार पर विकास करती है : नागदा

BY — September 28, 2014

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक

280902उदयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा उदयपुर की देहात जिला ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक राजस्थान महिला परिषद उदयपुर में देहात जिलाध्यक्ष किशन त्रिवेदी की अध्यक्षता में व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री रोशन नागदा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पुरोहित ने कहा कि ब्राह्मणों को संगठित होकर कार्य करना चाहिए व एक होकर सभी राजनीति दलों पर आधिपत्य कर सामने आना होगा। ब्राह्मण महासभा युवा शहर अध्यक्ष मदन पण्डित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को राजनीति में सक्रिय होकर दोनो ही दलो में नगर निकाय व पंचायतीराज चुनाव में भागीदारी निभाकर समाज हित में विकास हेतु अग्रिम कदम उठाना होगा इसी से समाज का विस्तार होगा जिससे समाज मे कुरीतियां खत्म होने का माहौल बनेगा। सभा को गोगुन्दा ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबचन्द जोशी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नही है एवं ब्राह्मण मानवीय संस्कार है एवं जो व्यक्ति कुरीतियों को छोडकर अच्छे कर्म करे वो सच्चा ब्राह्मण है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष किशन त्रिवेदी ने राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश के निर्देशानुसार कहा कि संगठन को आगे बढाने एवं ब्राह्मणो का नेतृत्व को बढावा देने के लिए सभी ब्लॉको एवं जिला पदधिकारियो को सदस्यता अभियान में सक्रिय एवं नये सदस्यो को जोडने का संकल्प दिलाकर अग्रणी होने का दायित्व सौंपा। प्रदेश महामंत्री रोशनलाल नागदा ने कहा कि ब्राह्मण जातिवाद की विचारधारा नही रखता है किन्तु वर्तमान मे ऐसी परिस्थितियो को देखते हुए लगता है कि सरकार भी जातिवाद के आधार पर विकास करती है जो उचित नहीं है लेकिन ऐसी परिस्थितियो मे ब्राह्मण हित की बात करने के लिए एकता जरूरी है।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मावली के गठन करने हेतु लव कुमार पुरोहित को ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा करते हुए उन्हे संगठन मजबूत करने का दायित्व सौपा गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉको से जिसमें गोगुन्दा से शिवलाल जोशी, कोटडा से गुलाबचन्द जोशी, महेश त्रिपाठी, गिर्वा से कन्हैयालाल जोशी, मावली से लव कुमार पुरोहित, बडगांव से हरिशंकर पालीवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी, घनश्याम त्रिवेदी, महामंत्री ललित जोशी गिरधारीलाल शर्मा, ओम जोशी आदि सदस्य एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियो ने उपस्थित होकर समाज हित मे कदम उठाने के फैसले लिये। संचालन देहात महामंत्री जमनालाल शर्मा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *