Header Banner

कुमार विश्वास 5 को उदयपुर में

BY — September 30, 2014

300907उदयपुर। देश के प्रसिद्ध गीतकार एवं आप पार्टी के संस्थापक मंडल के सदस्य डॉ. कुमार विश्वास शहर के लोकप्रिय स्थानीय केबल इन न्यूज की ओर से रविवार को प्रस्तावित कवि सम्मेलन काव्यांगन-2014 में शिरकत करेंगे।

कवि सम्मेलन के सूत्रधार एवं विख्यात कवि राव अजातशत्रु ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर डॉ. कुमार विश्वास को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उदयपुर को देश-विदेश के काव्यमंचों पर स्थान दिलाने के लिए स्थानीय कवि एवं गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा को पहला काव्यांगन-2014 सम्मान से भी नवाजा जाएगा। कवि सम्मेलन में अशोक चारण, शबीना अदीब, राजकुमार बादल, दिनेश देशी भी प्रस्तुतियां देंगे। कवि सम्मेलन में आमंत्रण प्रवेश पत्र से ही होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply