Header Banner

मोबाइल चोर ‘कचौरी’ गिरफ्तार

BY — September 30, 2014

Police_capउदयपुर। मोबाइल चोरी के आरोप में भूपालपुरा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। आरोपी से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए।

पुलिस के अनुसार लावा सरदारगढ़, आमेट निवासी मुकेश जीनगर गत 26 सितंबर को एक निजी अस्पताल में सा रहा था। उसी दौरान अज्ञात बदमाश उसके तकिये के नीचे से मोबाइल चुरा ले गया। मुकेश ने भुपालपूरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में देखा कि मोबाइल को इंदिरानगर, बीड़ा  निवासी अब्दुल हमीद उर्फ कचौरी उर्फ भैया पुत्र अब्दुल अजीज ने चुराया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जिसे जेल भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply