Header Banner

डोमिनोज पिज्जा अब उदयपुर में भी

BY — October 1, 2014

011008उदयपुर। दुनिया भर में पिज्जा डिलीवरी विशेषज्ञ डोमिनोज पिज्जा का पहला रेस्टोरेंट उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल में खुला। उदयपुरवासियों को विश्वस्तरीय व्यंजनों की शानदार और विस्तृत पिज्जा रेंज का स्वाद चखने का मौका मिल सकेगा।

उद्घाटन पर जुबिलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड के सीईओ अजय कौल ने बताया कि विश्वप्रसिदध पर्यटक स्थल उदयपुर आने वाले आगन्तुकों को भी अब डोमिनोज पिज्जा के विश्वस्तरीय विकल्प और बेहतर सेवा मिल पाएगी। डोमिनोज पिज्जा इंडिया के सीनियर उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) हरनीतसिंह राजपाल ने बताया कि राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों जयपुर, कोटा, भिवाड़ी, अलवर और अजमेर में भी डोमिनोज पिज्जा की शाखाएं है एवं हमारे पिज्जा रेस्टोरेंट को परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने हेतु सबसे आसान और सबसे अच्छे तरीके के रूप में अपनाया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply