Header Banner

पुष्पेन्द्र मिस्टर व दीक्षा मिस फ्रेशर

BY — October 1, 2014

गीतांजलि नर्सिंग कॉलेज की फ्रेशर पार्टी

011003उदयपुर। गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फ्रेशर परिचय पार्टी का आयोजन गीतांजली यूनिवर्सिटी ऑडीटोरियम में हुआ। इसमें बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पार्टी दी गई।

011004इसमें बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने परिचय दिया। पुष्पेन्द्र रावल एवं दीक्षा ठाकर को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया। विद्यार्थियों ने मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बेस्ट परफॉर्मर ऑफ दी डे सचिन चौबीसा को चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. जयालक्ष्मी डीन गीतांजली स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग, योगेश्वर पुरी गोस्वामी प्राचार्य गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गजेन्द्र जैन प्राचार्य गीतांजली स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित थे। यह जानकारी गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के लेक्चरार विजय पूर्बिया द्वारा दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply