सिटी पैलेस की मूर्तियां पहुंची पेरिस

BY — October 1, 2014

पेरिस में अंतरराष्ट्रीय मूर्त शिल्प प्रदर्शनी में रखी जाएंगी

011001उदयपुर। पेरिस (फ्रांस) में गुरुवार से होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मूर्त शिल्प प्रदर्शनी में हिन्दुस्तान से उदयपुर के सिटी पैलेस संग्रहालय की आठ बेहद प्राचीन एवं दुर्लभ मूर्तियां प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी में 15 देशों की 500 कृतियां प्रदर्शित की जाएगी।

प्रदर्शनी 2 अक्टूबर से 11 जनवरी 2015 तक चलेगी। सिटी पैलेस संग्रहालय की आठ मूर्तियों सहित प्रदर्शनी के उद्घाटन पर अरविन्द सिंह मेवाड़ उपस्थित रहेंगे। पेरिस के पिनाकोटेक म्यूजियम के निर्देशक मार्क रेस्त्लीन के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी का नाम भारतीय मूर्त शिल्प में अध्यात्म एवं ध्यान रखा गया है। भारत से नेशनल म्यूजियम नई दिल्ली द्वारा चयनित फाउण्डेशन के संग्रहालय से ये आठ मूर्तियां भिजवाई गई है। इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर नई दिल्ली निवासी अलका पाण्डे भी वहां रहेंगी। भिजवाई गई मूर्तियों में 1100 से 1200 सदी की मूर्ति नायिका, लक्ष्मी, देवांगना, सुरा सुंदरी, भैरव एवं यम, 1000 से 1100 सदी की सुर सुंदरी, 1300 से 1400 सदी की स्त्री-पुरूष की विभिन्न सामाजिक शैली, देवी मूर्ति सम्मिलित है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *