Header Banner

रेल के डिब्बों पर पोस्टर व स्टीकर लगाकर किया जागरूक

BY — October 3, 2014

031011उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने सिटी रेलवे स्टेशन पर एक्शन रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कचरा निकाल कर रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा बनाया दिया।

क्लब अध्यक्ष डॉ.ऋतु वैष्णव ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचन्द कटारिया,संासद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलचन्द मीणा,  राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी,महापौर रजनी डांगी, रेलवे बोर्ड के सचिव, क्षेत्रीय रेलवे प्रबन्धक हरफूल सिंह चौधरी ने साफ-सफाई रखने संबंधी पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन किया गया। इन पोस्टर एंव स्टीकर को रेल के डिब्बों में लगाकर जनता को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट डस्टबिन लगाये जाऐंगे ताकि स्टेशन की सफाई बरकरार रहें। इस मौके पर राघव भटनागर, शालिनी भटनागर, राजेश चुघ,तृप्ती गुप्ता,परम अरोडा़ आदि सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply