Header Banner

पूर्व सांसद रघुवीर मीणा महाराष्ट्र चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त

BY — October 3, 2014

031010उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से परभणी जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

देहात कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य कौशल नागदा ने बताया कि रघुवीर मीणा 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र पहुचेंगे। वे 5 से 13 अक्टूबर तक परभणी जिले के अन्तर्गत आने वाली चार विधानसभा जिंतुर, परभणी, गंगाखेड़ तथा पातरी के चुनाव संबंधी कार्यों का संचालन, स्टार प्रचारकों की जनसभाएं कराना तथा कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय का कार्य देखेंगे।
कोटा निगम चुनाव के पर्यवेक्षक : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने मीणा को निकाय चुनाव हेतु कोटा नगर निगम हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे 15 अक्टूबर को कोटा पहुंचेंगे। वहां पर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा कर फीडबैक लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply