भाजपा नेता लिखारी का अंतिम संस्कार

BY — October 3, 2014

031006उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर विकास प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह लिखारी का शुक्रवार को अशोकनगर मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल उनका हृदयाघात से देहावसान हो गया था। वे 89 वर्ष के थे। अंतिम यात्रा में भाजपा सहित कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

लिखारी को पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिह शेखावत का घनिष्ठ माना जाता था। शेखावत ने ही वर्ष 1991 से 1993 तक लिखारी को उदयपुर नगर विकास प्रन्यास का अध्यक्ष मनोनीत किया था। भाजपा ने लिखारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज सेवक गुलाबचंद कटारिया ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को लिखारी की सेवाएं चिरस्मरणीय रहेगी। वे संगठन के सच्चे सिपाही थे। पूर्व सांसद भानू कुमार शास्त्री, धर्मनारायण जोशी ने भी शोक जताते हुए कहा कि जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा में लिखारी की सेवाएं अविस्मरणीय रहीं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *