Header Banner

टायर फटने पर पेड़ से टकराई बस

BY — October 4, 2014

चालक सहित तीन की मृत्यु

041012उदयपुर। उदयपुर-डूंगरपुर सीमा पर आसपुर के समीप जैताणा गांव में शनिवार को रोडवेज बस का टायर फट जाने से पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीन की मृत्यु हो गई वहीं 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बस बड़ोदरा जा रही थी। झल्लारा थाना क्षेत्र में जैताणा के समीप बस टायर फटने से पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा जबरदस्त तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अधिकतर यात्री अपनी सीटों से आगे गिर पड़े और बस की दीवारों से टकराकर घायल हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ को सलूम्बर चिकित्सालय रैफर किया गया। गंभीर को उदयपुर रैफर किया गया। चिकित्सालय जाते समय चालक कल्याणसिंह, दो बच्चेु मोनू एवं जुनैद की मौत हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply