Header Banner

हास्य नाटक ‘तुरूप चाल’ का मंचन आज

BY — October 4, 2014

041002उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में रविवार शाम नाटक ‘ तुरूप चाल’ का मंचन किया जाएगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि केन्द्र द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को रंगशाला का आयोजन किया जाता है। आयोजन का मकसद युवाओं में नाट्य कर्म के प्रति चेतना जागृत करना एवं दर्शकों को फिर से थिएटर की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि आयोजन के अंतर्गत रविवार 5 अक्टूबर की शाम शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में जयपुर के कलाकारों द्वारा राम सहाय पारीक के निर्देशन में नाटक ‘तुरूप चाल’ का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश निःशुल्क होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply