Header Banner

ढाई हजार पौधों का हुआ वितरण

BY — October 6, 2014

061001उदयपुर। लायन्स क्लब हिरणमगरी, लायन्स क्लब नीलांजना एंव वन विभाग के साझे में आज शहर में चार स्थानों पर विभिन्न किस्मों के ढ़ाई हजार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

लायन्स क्लब नीलांजना की अध्यक्ष श्रीमती संतोष मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत फतहपुरा चौराहा से की गई। तत्पश्चात दुर्गानर्सरी रोड़, सेवाश्रम एवं पारस चौराहा पर वन विभाग के अधिकारी  ओ.पी.शर्मा, आर.के.जैन, तिवाड़ी सहित लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के उप प्रान्तपाल द्वितीय अरविन्द चतुर, लायन्स क्लब हिरणमगरी अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा,कार्यक्रम संयोजक प्रकाश लोढ़ा,पूर्व प्रान्तपाल अरविन्द शर्मा, प्रणिता तलेसरा, धनपाल जैन, ऋतु मारू सहित अनेक सदस्यों ने पौध वितरण किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply