Header Banner

मेल स्क्वायर के 26 वें शोरूम का उद्घाटन

BY — October 7, 2014

071010उदयपुर। दुर्गा नर्सरी रोड स्थित मंगलम फन स्क्वायर में मेल स्क्वायर शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को उद्योगपति अरविंद सिंघल ने किया। राज्य में यह मेल स्क्वायर शृंखला का 26 वां शोरूम है। उत्कृष्ट ब्राण्ड् कैज्युअल एवं फॉर्मल रेंज तथा 12 विश्वस्तरीय ब्राण्ड्स के मेन्स वियर के परिधान आकर्षक डिजाइन व उचित दरों पर उपलब्ध हैं।

कंपनी के स्टेट हेड विनय शर्मा ने बताया कि मेल स्क्वायर शोरूम पर दीपावली के अवसर पर विशेष छूट उपलब्ध कराई गई है। कंपनी रेडीमेड ब्राण्ड्स के बिजनेस में राज्य में 15 शोरूम और खोल रही है। उदयपुर शोरूम के फ्रंचाईजी विनोद सूद ने बताया कि सप्ताहांत में प्रति सप्ताह शुक्रवार से रविवार ग्राहकों को अतिरिक्त छूट दी जाएगी। लेटेस्ट व सीजन के अनुसार मेल परिधानों की सर्दियों की रेंज भी शीघ्र उपलब्ध होगी। कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर संजीव ध्यानी के अनुसार कंपनी के शोरूम गुजरात, महाराष्ट्र एवं हरियाणा में भी हैं। कंपनी सी-स्क्वायर शृंखला के तहत महिला परिधानों की भी विस्तृत शृंखला उपलब्ध कराएगी। जयपुर, जोधपुर एवं गंगानगर में कंपनी के सी स्क्वायर शोरूम उपलब्ध हैं जहां मेल के साथ फीमेल परिधान भी उपलब्ध हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply