फायरिंग के आरोपी नहीं आए हाथ

BY — October 8, 2014

Police_capउदयपुर।  धानमंड़ी थाना क्षेत्र के भोपालवाड़ी में आपसी रंजिश के चलते हुई फायङ्क्षरग के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपियों की तालश के लिए शहर के  कई क्षेत्रों में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस के अनुसार तेल बाजार, धानमंडी निवासी लविश उर्फ लव पुत्र रमेशचंद्र साहू उसके मित्र दीपक साहू, पिंटू साहू, आकाश वैष्णव व अन्य साथियों के साथ भोपालवाड़ी में चारभुजा मंदिर के बाहर नवरात्रि में आयोजित गरबे के पांडाल खुलवा रहे थे, तभी अचानक एक बाइक पर गांछीवाड़ा निवासी अजय पुत्र भैरूलाल गांछी और बदनौर की हवेली रावजी का हाटा निवासी पीयूष पुत्र घनश्याम साहू आए। पीयूष साहू ने जेब से पिस्टल निकाली और लव साहू पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोगों मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फारार हो गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *