Header Banner

ईवा-2014 की तैयारियां पूरी

BY — October 11, 2014

कल से शुरू होगा मेला

111002उदयपुर। अनुपम महिला क्लब की ओर से रविवार से फील्ड क्लब मैदान पर शुरू होने वाला तीन दिवसीय मेले ईवा-2014 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार सुबह 11 बजे उद्घाटन के साथ मेला रात्रि 9 बजे तक चलेगा।

क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि मेले का समापन मंगलवार 14 अक्टूबर को होगा। मेले में स्थानीय सहित देश के विभिन्न स्थानों से महिला एवं पुरूष उद्यमियों द्वारा विभिन्न उत्पादों की 85 स्टॉलें लगायी जाएगी। मेले के प्रति आकर्षक के लिए 20 रूपयें का एक रेफल टिकिट भी रखा गया है जिस पर अंतिम दिन ड्रा निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त 3 हजार रूपयें की खरीद पर ग्राहक को एक लक्की कूपन भी दिया जाएगा जिसका प्रतिदिन ड्रा निकाल कर विजेता को हाथों हाथ पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा।
क्लब उपाध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि मेले में उदयपुर सहित जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, कलकत्ता, अमृतसर, दिल्ली की महिला एंव पुरूष उद्यमी साड़ी, सलवार सूट, रजाई, चद्दर, ज्वैलरी, होम डेकोर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गृह उपयेाग की वस्तुएं, साज-सज्जा, वेट लॉस मशीन, शॉल, फुटवियर तथा फूड कोर्ट सहित 85 स्टॉलें लगाई जा रही है। क्लब सचिव प्रेमा दोशी ने बताया कि मेले की सुचारू व्यवस्था के लिए सुरक्षा गार्ड उपलब्ध रहेंगे। फायर ब्रिगेड,जरनेटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply