Header Banner

हाईटेक हुआ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज

BY — October 12, 2014

सभी जानकरियां मिलेगी वेबसाइट पर
नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह

121010उदयपुर। समस्त  गुर्जरगौड ब्राह्मण समाज की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को यहां गुन्दिया भेरु स्थित गौतम आश्रम में हुआ। अतिथियों के रूप में संभागीय आयुक्त  वैभव गालरिया और कोटा विश्वआविद्यालय के कुलपति प्रो मधुसूदन शर्मा मौजूद थे।

उन्हों ने अध्यटक्ष शिवरतन तिवारी, महिला शाखा की अध्यहक्ष मुद्रिका जोशी तथा युवा शाखा के अध्योक्ष विपुल जोशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संभागीय आयुक्तक गालरिया ने कहा कि हर समाज को समय के साथ चलना चाहिए और सामाजिक बदलावों को भी अंगीकार करना चाहिए। उन्होंसने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन प्रतिभाओं को पहचानने और उनको मंच देने की आवश्य कता है। उन्होंनने संचार तकनीक में मोबाइल व वेबसाइट के नए प्रयोगों को भी सराहा तथा इसे प्रगति में सहायक बताया। कोटा विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो मधुसूदन शर्मा ने कहा कि समाज और देश तेजी से बदल रहा है। ऐसे में हम सबको भी नए जमाने के साथ चलना है ताकि नए दौर में खुद को सशक्तद और प्रभावी बना सके। विशिष्टम अतिथि डा हेमकुमारी, जगदीश लोहिमा और बाबूलाल शर्मा थे। अतिथियों ने समाज के वार्षिक कलेंडर, महर्षि गौतम की पट्टेिका और स्टिकर का भी विमोचन किया। कैलेंडर में समाज की ओर से प्रस्ता्वित वर्ष भर के आयोजनों की रुपरेखा प्रस्तुोत की गई। समाज अध्येक्ष शिवरतन तिवारी ने नई कार्ययोजनाओं की विस्ता र से जानकारी दी। इस अवसर पर समाज की प्रस्ताववित वेबसाइट का पावर प्वायइंट प्रदर्शन भी किया गया जिसका शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। समाजजनों की विस्तृकत जानकारी नाम, फोटो और पते के साथ होगी साथ विवाह योग्या युवक युवतियों की जानकारी भी दी जाएगी। इस वेबसाइट पर कोई भी समाज जन अपनी जानकारी स्वययं अपलोड भी कर पाएगा। अतिथियों ने समाज को हाई टेक बनाने पर नई कार्यकारिणी की सराहना की। धन्यपवाद श्रीकान्तज भारद्वाज ने दिया। संचालन डा कुंजन आचार्य ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply