Header Banner

राज्यपाल आज उदयपुर में

BY — October 13, 2014

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.शेखावत एवं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

131011उदयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मंगलवार सुबह 11.50 बजे राजकीय वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे नगर निगम द्वारा स्थापित पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत तथा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण कर वापस शाम को जयपुर प्रस्थान करेंगे।

जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राज्यपाल 12.40 बजे रानी रोड फतहसागर पहुंचेंगे तथा 12.45 बजे भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे 1.40 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे व दोपहर का भोजन लेंगे। सर्किट हाउस से 3.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान (दूधतलाई) जायेंगे तथा 3.15 बजे उद्यान में बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4.10 बजे सरकारी वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। राज्यपाल के रूप में श्री सिंह की यह पहली उदयपुर यात्रा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply