Header Banner

अपहरण के आरोपी गिरफ्तार

BY — October 14, 2014

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी क्षेत्र से युवक को कार में डाल कर अपहरण कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने एकलिंगपुरा क्षेत्र से युवक का अपहरण करने के आरोपी  तीतरड़ी निवासी हिम्मतसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया।

प्रकरण के अनुसार रविवार शाम करगेट थाना कुराबड़ हॉल भोपामगरी सेक्टर तीन निवासी श्यामलाल पुत्र रामाजी मेघवाल ने हिम्मतसिंह सक एक हजार रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में हिम्मतसिंह ने बाइक अपने कब्जे में ले रखी थी। जिसे देने के लिए अपने साढू भोपा मगरी निवासी राजेंद्र मेघवाल के साथ आम्बाफला राडाजी के पास पहुंचा। इस दौरान कार लेकर आए आरोपी व साथियों प्रतापनगर क्षेत्र से कार लेकर आए तथा हिम्मतसिंह नीचे उतर कर मारपीट कर कार में डाल कर मंदेरिया डबोक तरफ ले गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी करवाने पर पकड़े जाने के भय से आरोपी श्यामलाल को डबोक चौराहा पर छोड़ भागे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पीडि़त श्यामलाल को थाने लेकर आई तथा पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply