Header Banner

उज्जैन की टीम ने मैदान छोड़ा, भोपाल विजेता

BY — October 15, 2014

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल स्पर्धा

उज्‍जैन की टीम के मैदान छोड़ जाने के बाद निर्णायक चर्चा करते हुए।
उज्‍जैन की टीम के मैदान छोड़ जाने के बाद निर्णायक चर्चा करते हुए।

उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के स्पोट्र्स बोर्ड के तत्वावधान में हो रही वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैम्पियनशिप के तहत बुधवार को उज्जैन की टीम के मैदान छोडक़र चले जाने से भोपाल की टीम को विजेता घोषित कर उज्जैन की टीम को प्रतिबंधित कर दिया गया। स्पर्धा का उद्घाटन कल हुआ था।

जानकारी के अनुसार बुधवार को भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी के बीच मैच होना था। मैदान में दोनों टीमें पहुंच गई। तब उज्जैन की टीम के कप्तान विनय कुमार ने सभी खिलाडिय़ों को बाहर निकलने को कहा। खिलाडिय़ों के साथ पूरी टीम मैदान से बाहर चली गई। इस पर निर्णायकों ने भोपाल की टीम को विजेता घोषित कर दिया। निर्णायकों ने बताया कि उज्जैन की टीम किसी भी स्पर्धा में भाग नहीं ले सकेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply