Header Banner

विद्यापीठ की अर्न्तमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

BY — October 15, 2014

151006उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यालपीठ विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अर्न्तमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को कुलपति प्रो. एस.एस सारंगदेवोत ने  बीएन कॉलेज प्रांगण में किया । प्रो सारंगदेवोेत ने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाए दी तथा कहा कि खेल को टीम भावना तथा धैर्य से प्रेरित होकर खेले।

स्पोट्र्स बोर्ड के निदेशक भवानीपाल सिह राठौड ने बताया कि उद्घाटन में श्रमजीवी महाविद्यालय ने स्कूल ऑफ सोशल वर्क को 6 विकिट से हराया। दूसरे मैच में लोकमान्य तिलक कॉलेज ने बीपीटी महाविद्यालय को 120 रनों से पराजित किया ं। तीसरे मैच में कम्प्यूटर एण्ड आईटी ने ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग को पराजित किया । इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कुलशेखर व्यास, श्रीमती सन्तोष लाम्बा, मोहित कुमावत, सुनिल प्रजापत आदि उपस्थित थे ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply