Header Banner

आरोपी सुनार से चोरी का माल बरामद

BY — October 16, 2014

बेड़वास स्थित मकान में चोरी का मामला

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने बेड़वास स्थित मकान से चोरी हुए जेवर खरीदने के मामले में गिरफ्तार सुनार से सोने का हार, सोने का पेंडेंट व चार चांदी के छतर बरामद किए। पुलिस को आरोपी से और माल बरामद होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार बेड़वास निवासी शोभालाल ने उसके मकान में चोरी होने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जांच के दौरान पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी जेवरों को माथुरों की गली गणेशघाटी निवासी सुनार राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र सोहनलाल सोनी को बेचना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply