Header Banner

कम्प्यटूर आईटी महाविद्यालय विजेता

BY — October 17, 2014

विद्यापीठ इण्टर कॉलेज क्रिकेट

171004उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि इण्टर कॉलेज में कम्प्यूटर आईटी महाविद्यालय ने श्रमजीवी महाविद्यालय को हराकर विजेता बना। श्रमजीवी महाविद्यालय को कम्प्यूटर आईटी महाविद्यालय ने 7 विकेट से हराया।

स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव भवानीपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सौरभ चौहान ने 2 विकेट, प्रदीप ने 2 विकेट, सिकन्दर ने 2 विकेट व जैनेन्द्र ने 2 विकेट लिये। समापन समारोह में बेस्ट ऑलराउण्डर नवीन मेनारिया माव श्रमजीवी महाविद्यालय, बेस्ट बॉलर सिकंदर कम्प्यूटर एण्ड आईटी एवं सौरभ चौहान व धनराज का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजेता खिलाड़ी को आईटी निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली ने शील्ड़ प्रदान की एवं समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों के खेल प्रभारी जिसमें डॉ. दिलीपसिंह चौहान, डॉ. कुलशेखर व्यास एवं रोहित कुमावत आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply