लेडिज वस्त्रों की प्रदर्शनी आरके मॉल में

BY — October 18, 2014

कोलकाता सुचित्रा ने लगाई प्रदर्शनी

181008उदयपुर। कोलकाता सुचित्रा लेडिज वस्त्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी आज पंचवटी स्थित आरके मॉल में प्रारम्भ हुई। ग्राउण्ड फ्लोर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए शादी-ब्याह, पार्टीवियर शिफोन एवं जोरजट कपड़े पर तैयार वर्क वाली साडिय़ां, सलवार सूट एंव ट्यूनिक की आधुनिक रेंज उचित दामों में उपलब्ध है।

आरके मॉल के निदेशक राजू कोठारी ने बताया कि वेस्टसाईड शोरूम में दीपावली के अवसर पर घर में साज-सज्जा हेतु काम आने वाले उत्पाद दीये, फ्लावर पॉट, फ्लावरमग, मेटिंग, फ्लोरिंग फ्लावर, परफ्यूम, होम फर्नीशिंग, किचन अपलायन्सेस, जूते, चप्पल सहित अनेक प्रकार के उत्पाद की विभिन्न वैरायटियां सहित आईएनसी 5, 109 एफ, फ्यूजन बीट शोरूम में पश्चिम संस्कृति के आधुनिक डिजाइनयुक्त कपड़े, ज़री शोरूम पर शादी-ब्याह को लेकर नवीन डिजाईनों की साडिय़ों पर 15 प्रतिशत विशेष छूट दी जा रही है। इस अवसर पर मॉल में मारूती सुजूकी कार का प्रमोशन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरके मॉल में लघु उद्यमियों एंव कारोबारियों को प्रोत्साहित करने हेतु अपने उत्पाद की बिक्री एंव प्रदशनी के लिए विशेष रूप से पांच स्टॉलों पर रियायती दर पर जगह उपलब्ध कराई है ताकि वे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने बताया कि मॉल में फेम इंडिया कम्पनी की ओर से सभी प्रकार की पार्टीज के लिये उपयोगी रजवाड़ा कलेक्शन की विशाल रेंज उपलब्ध है। चौदह वर्ष तक के बच्चों के लिए लिलीपुट किड्स वियर की व्यापक रेंज पर विशेष दूट दी जा रही है। मॉल में संचालित ओएमजी फूड कोर्ट में गुणवत्ता युक्त मल्टी कूजि़न फूड और विशेष रूप से हर प्रकार का खाना थाली में उपलब्ध है। साथ ही स्ट्रीट फूड भी जायकेदार स्वाद में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे तक ओएमजी में हैप्पी ऑवर्स योजना चलायी जा रही है। ओएमजी में रियायती दर पर डीजे,डांस फ्लोर, डिस्कोलाईट एंव अन्य प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *