Header Banner

बच्चों ने मनाई दिवाली, सजाई रंगोली तथा दीपक

BY — October 18, 2014

181001उदयपुर। द ट्री हाऊस प्ले ग्रुप स्कूल की सेक्टर 5 स्थित शाखा में शनिवार को बच्चों ने दीपावली पर्व मनाया। रंगोली तथा मोमबत्ती सजाओं प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रंगोली बनाई।

बच्चों ने अपने हाथों से दीपक तथा मोमबत्तियों से स्कूल को सजाया। साथ इस मौके पर स्कूल परिसर को रंग बिरंगी लाइट से स्कूल को सजाया गया। प्राचार्या नूपुर मण्डोवरा ने बताया कि नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित उत्सव में बच्चों को शुभ तथा सुरक्षित दिपावली कैसे मनाएं की सीख दी। अंत में बच्चों को टॉफियां वितरित कर एक दुसरे को शुभकामनाएं दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply