उदयपुर। शहरवासियों को शहर के युवाओं ने फतहसागर पर स्काई लैंटर्न उड़ाकर इको फ्रैंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। यह इनका लगातार तीसरा प्रयास था।
रविवार शाम जब शहरवासी फतहसागर पहुंचे तो हवा में उड़ते स्काई लैंटर्न्स का अदभुत नज़ारा देख खुश हो गए। सभी ने आगे बढ़कर कार्यक्रम में हाथ बंटाया और अतिथियों ने भी शहरवासियों के साथ मिलकर स्काई लैंटर्न्स उड़ाए। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी स्काई लैंटर्न्स पर लगाया गया। इस दौरान मौजूद युवाओ ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की शपथ ली। युवाओं में यश शर्मा, संजीत चौहान, आदित्य आदि शामिल थे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.