Header Banner

“ पेसिफिक रिम्स-2014” में झूमे विद्यार्थी

BY — October 20, 2014

सारंग और श्रेया मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर

201001उदयपुर। “बैंग-बैंग” पर सभी झूम रहे थे और मस्त भी क्यों ना हो इस गाने पर विद्यार्थियों ने जो जबरदस्त प्रस्तुति दी, तालियों की गड़गडा़हट का ये नजारा था पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की फ्रेशर्स पार्टी का। रविवार को नये विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पीएमसीएच की फ्रेशर्स पार्टी “ पेसिफिक रिम्स – 2014 ” समारोह का आयोजन किया गया।

201002“पेसिफिक रिम्स” फ्रेशर्स पार्टी की शुरूआत में पीएमसीएच के राहुल अग्रवाल, डॉ डीपी अग्रवाल, डॉ एसएस सुराणा, डॉ एसके मेहरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्व लन कर किया। सबसे पहले मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर्स के चयन के लिए केटवॉक के बाद टेलेंट  और आखिरी राउण्ड प्रषन उत्तर का हुआ जिसमें मिस फ्रेशर के लिए श्रेया और मिस्टर फ्रेशर के लिए सारंग का चयन किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट डांस और बेस्ट ड्रेस का भी चयन हुआ। फ्रेशर्स चुनने के बाद डीजे पर जमकर डांस हुआ। विशेष आकर्षण एमबीबीएस प्रथम बर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ के लिए एक शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
201003पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ एसएस सुराणा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए षिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद भी जरूरी है जिससे पढाई के तनाव से राहत मिले। अंत में मिस्टर और मिस फ्रेशर को ताज पहनाया गया। संचालन सिमरन, मनन पटेल, सलोनी पटेल और सारंग शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply