पुलिस शहीद दिवस पर पुष्पांजलि

BY — October 21, 2014

211010उदयपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस शहीद दिवस समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक, थानाधिकारियों व पुलिस के जवान सम्मिलित हुए।

211011मुख्य अतिथि रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने सुबह 7.30 परेड का निरीक्षण किया व देश भर में शहीद पुलिस अधिकारियों, जवानों के नामों का उल्लेख करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। पुलिस के 50 सशस्त्र जवानों द्वारा 3 राउण्ड फायरिंग कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

211012

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *